हर सोच में संगीन फ़ज़ाओं का फ़साना
हर फ़िक्र में शामिल हुआ तहरीर का मातम
करामत बुख़ारी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मैं कि तेरे ध्यान में गुम था
दुनिया मुझ को ढूँढ रही थी
करामत बुख़ारी
टैग:
| Tasawwur |
| 2 लाइन शायरी |
मुद्दत से मोहब्बत के सफ़र में हूँ 'करामत'
लेकिन अभी चाहत के नगर तक नहीं पहुँचा
करामत बुख़ारी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
पर्वाज़ में था अम्न का मासूम परिंदा
सुनते हैं कि बे-चारा शजर तक नहीं पहुँचा
करामत बुख़ारी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
याद न आने का व'अदा कर के
वो तो पहले से सिवा याद आया
करामत बुख़ारी
टैग:
| याद |
| 2 लाइन शायरी |
ये बादल ग़म के मौसम के जो छट जाते तो अच्छा था
ये फैलाए हुए मंज़र सिमट जाते तो अच्छा था
करामत बुख़ारी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ज़रूरी तो नहीं इक फ़स्ल-ए-गुल हो
जुनूँ के और भी मौसम बहुत हैं
करामत बुख़ारी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

