EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

ग़ैरों से मिल के ही सही बे-बाक तो हुआ
बारे वो शोख़ पहले से चालाक तो हुआ

मुनीर नियाज़ी




गली के बाहर तमाम मंज़र बदल गए थे
जो साया-ए-कू-ए-यार उतरा तो मैं ने देखा

मुनीर नियाज़ी




ग़म की बारिश ने भी तेरे नक़्श को धोया नहीं
तू ने मुझ को खो दिया मैं ने तुझे खोया नहीं

मुनीर नियाज़ी




घटा देख कर ख़ुश हुईं लड़कियाँ
छतों पर खिले फूल बरसात के

मुनीर नियाज़ी




है 'मुनीर' हैरत-ए-मुस्तक़िल
मैं खड़ा हूँ ऐसे मक़ाम पर

मुनीर नियाज़ी




है 'मुनीर' तेरी निगाह में
कोई बात गहरे मलाल की

मुनीर नियाज़ी




हम भी 'मुनीर' अब दुनिया-दारी कर के वक़्त गुज़ारेंगे
होते होते जीने के भी लाख बहाने आ जाते हैं

मुनीर नियाज़ी