अब तो कुछ भी याद नहीं है
हम ने तुम को चाहा होगा
मज़हर इमाम
टैग:
| उदास |
| 2 लाइन शायरी |
अब उस को सोचते हैं और हँसते जाते हैं
कि तेरे ग़म से तअल्लुक़ रहा है कितनी देर
मज़हर इमाम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
अक्सर ऐसा भी मोहब्बत में हुआ करता है
कि समझ-बूझ के खा जाता है धोका कोई
मज़हर इमाम
टैग:
| धोखा |
| 2 लाइन शायरी |
अस्र-ए-नौ मुझ को निगाहों मैं छुपा कर रख ले
एक मिटती हुई तहज़ीब का सरमाया हूँ
मज़हर इमाम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
बस्तियों का उजड़ना बसना क्या
बे-झिजक क़त्ल-ए-आम करता जा
मज़हर इमाम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
चलो हम भी वफ़ा से बाज़ आए
मोहब्बत कोई मजबूरी नहीं है
मज़हर इमाम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
दोस्तों से मुलाक़ात की शाम है
ये सज़ा काट कर अपने घर जाऊँगा
मज़हर इमाम

