EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

ज़र्रे ज़र्रे में क़यामत का समाँ है 'साहिल'
एक ही दिल के सहारे नहीं रो सकता मैं

ख़ालिद मलिक साहिल




अजब पुर-लुत्फ़ मंज़र देखता रहता हूँ बारिश में
बदन जलता है और मैं भीगता रहता हूँ बारिश में

ख़ालिद मोईन




अक्स-दर-अक्स बिखरना है मुझे
जाने क्या टूट गया है मुझ में

ख़ालिद मोईन




एक दरीचे से दो आँखें रोज़ सदाएँ देती हैं
रात गए घर लौटने वालो शाद रहो आबाद रहो

ख़ालिद मोईन




हाथ छुड़ा कर जाने वाले
मैं तुझ को अपना समझा था

ख़ालिद मोईन




इस शहर-ए-फ़ुसूँ-गर के अज़ाब और, सवाब और
हिज्र और तरह का है, विसाल और तरह का

ख़ालिद मोईन




कैसे गुलफ़ाम कहूँ, कैसे सितारा समझूँ
वो बदन और ही मिट्टी का बनाया हुआ है

ख़ालिद मोईन