EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

दिल सा खिलौना हाथ आया है
खेलो तोड़ो जी बहलाओ

इब्न-ए-सफ़ी




दिन के भूले को रात डसती है
शाम को वापसी नहीं होती

इब्न-ए-सफ़ी




डूब जाने की लज़्ज़तें मत पूछ
कौन ऐसे में पार उतरा है

इब्न-ए-सफ़ी




हुस्न बना जब बहती गंगा
इश्क़ हुआ काग़ज़ की नाव

इब्न-ए-सफ़ी




लिखने को लिख रहे हैं ग़ज़ब की कहानियाँ
लिक्खी न जा सकी मगर अपनी ही दास्ताँ

इब्न-ए-सफ़ी




ज़मीन की कोख ही ज़ख़्मी नहीं अंधेरों से
है आसमाँ के भी सीने पे आफ़्ताब का ज़ख़्म

इब्न-ए-सफ़ी




आँखों में ख़्वाब चुभन सोने नहीं देती है
एक मुद्दत से हमें तू ने जगा रक्खा है

इब्न-ए-उम्मीद