EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

गर्मी सी ये गर्मी है
माँग रहे हैं लोग पनाह

उबैद सिद्दीक़ी




मैं बस ये कह रहा हूँ रस्म-ए-वफ़ा जहाँ में
बिल्कुल नहीं मिटी है कमयाब हो गई है

उबैद सिद्दीक़ी




मैं पहले बे-बाक हुआ था जोश-ए-मोहब्बत में
मेरी तरह फिर उस ने भी शरमाना छोड़ा था

उबैद सिद्दीक़ी




उदासी आज भी वैसी है जैसे पहले थी
मकीं बदलते रहे हैं मकाँ नहीं बदला

उबैद सिद्दीक़ी




आँख से दूर सही दिल से कहाँ जाएगा
जाने वाले तू हमें याद बहुत आएगा

उबैदुल्लाह अलीम




आओ तुम ही करो मसीहाई
अब बहलती नहीं है तन्हाई

उबैदुल्लाह अलीम




अब तो मिल जाओ हमें तुम कि तुम्हारी ख़ातिर
इतनी दूर आ गए दुनिया से किनारा करते

उबैदुल्लाह अलीम