दिखाई दिए यूँ कि बे-ख़ुद किया
हमें आप से भी जुदा कर चले
मीर तक़ी मीर
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
दिल कि यक क़तरा ख़ूँ नहीं है बेश
एक आलम के सर बला लाया
मीर तक़ी मीर
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
दिल मुझे उस गली में ले जा कर
और भी ख़ाक में मिला लाया
मीर तक़ी मीर
टैग:
| मोहब्बत |
| 2 लाइन शायरी |
दिल से रुख़्सत हुई कोई ख़्वाहिश
गिर्या कुछ बे-सबब नहीं आता
मीर तक़ी मीर
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
दिल से शौक़-ए-रुख़-ए-निकू न गया
झाँकना-ताकना कभू न गया
मीर तक़ी मीर
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
दिल वो नगर नहीं कि फिर आबाद हो सके
पछताओगे सुनो हो ये बस्ती उजाड़ कर
मीर तक़ी मीर
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
दिल वो नगर नहीं कि फिर आबाद हो सके
पछताओगे सुनो हो ये बस्ती उजाड़ के
मीर तक़ी मीर
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

