EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

बाल-ओ-पर भी गए बहार के साथ
अब तवक़्क़ो नहीं रिहाई की

मीर तक़ी मीर




बारे दुनिया में रहो ग़म-ज़दा या शाद रहो
ऐसा कुछ कर के चलो याँ कि बहुत याद रहो

मीर तक़ी मीर




बारे दुनिया से रहो ग़म-ज़दा या शाद रहो
ऐसा कुछ कर के चलो याँ कि बहुत याद रहो

मीर तक़ी मीर




बहुत कुछ कहा है करो 'मीर' बस
कि अल्लाह बस और बाक़ी हवस

मीर तक़ी मीर




बज़्म-ए-इशरत में मलामत हम निगूँ बख़्तों के तईं
जूँ हुबाब-ए-बादा साग़र सर-निगूँ हो जाएगा

मीर तक़ी मीर




बे-ख़ुदी ले गई कहाँ हम को
देर से इंतिज़ार है अपना

मीर तक़ी मीर




बुलबुल ग़ज़ल-सराई आगे हमारे मत कर
सब हम से सीखते हैं अंदाज़ गुफ़्तुगू का

मीर तक़ी मीर