EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

फ़ुर्क़त की शब में आज की फिर क्या जलावेंगे
दिल का दिया था एक सो कल ही जला दिया

मीर हसन




ग़ैर कहते हैं कि हम बैठने देवेंगे न याँ
अब तो इस ज़िद से जो कुछ होवे सो हो बैठे हम

मीर हसन




ग़ैर को तुम न आँख भर देखो
क्या ग़ज़ब करते हो इधर देखो

मीर हसन




ग़म्ज़े ने ले के दिल को अदा के किया सुपुर्द
ग़म्ज़े से दिल को लें कि अदा से तलब करें

मीर हसन




गर यही तेरे इशारे हैं तो मज्लिस से तिरी
कुइ न कुइ आ के उठा देवेगा गो बैठे हम

मीर हसन




गो भले सब हैं और मैं हूँ बुरा
क्या भलों में बुरा नहीं होता

मीर हसन




गुज़री है रात मुझ में और दिल में तुर्फ़ा सोहबत
ईधर तो मैं ने की आह ऊधर से वो कराहा

मीर हसन