EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

इज़हार-ए-ख़मोशी में है सौ तरह की फ़रियाद
ज़ाहिर का ये पर्दा है कि मैं कुछ नहीं कहता

मीर हसन




जान-ओ-दिल हैं उदास से मेरे
उठ गया कौन पास से मेरे

मीर हसन




जब देखो हूँ उस को तो मुझे आता है ये रश्क
किस किस का ये मंज़ूर-ए-नज़र होवेगा यारब

मीर हसन




जब लगे होंगे जुदा हज़रत-ए-दिल हम ने कहा
फिर भी मिलिएगा कभी हम से कहा या क़िस्मत

मीर हसन




जब से जुदा हुआ है वो शोख़ तब से मुझ को
नित आह आह करना और ज़ार ज़ार रोना

मीर हसन




जब तलक ज़र है तो सब कोई है फिर कोई नहीं
सच है मक्खी भी रहे है शकर-ओ-शीर तलक

मीर हसन




जैसे कि आज वस्ल हुआ क्या न चाहिए
इक दिन भी आवे ऐसा अगर सौ बरस के बीच

मीर हसन