EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

दिल अपना इन्हीं बातों से उठ जाता है तुझ से
जा बैठे है तू मिल को जो हर ना-कस-ओ-कस में

मीर हसन




दिल 'हसन' ऐसे गुम हुए कि सदा
एक को एक का सुराग़ रहा

मीर हसन




दिल को किस बू-क़लमूँ जल्वे ने है ख़ून किया
अश्क आँखों से जो ये रंग-ब-रंग आते हैं

मीर हसन




दिल-ओ-जाँ जो हैं ये सो अपने नहीं
समझते हैं इन को तो हम आप का

मीर हसन




दोस्ती किस से न थी किस से मुझे प्यार न था
जब बुरे वक़्त पे देखा तो कोई यार न था

मीर हसन




दुनिया है सँभल के दिल लगाना
याँ लोग अजब अजब मिलेंगे

मीर हसन




एक दम भी मिला न हम को क़रार
इस दिल-ए-बे-क़रार के हाथों

मीर हसन