EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

होती नहीं है यूँही अदा ये नमाज़-ए-इश्क़
याँ शर्त है कि अपने लहू से वज़ू करो

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




जाने क्यूँ इक ख़याल सा आया
मैं न हूँगा तो क्या कमी होगी

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




कोई तो बात होगी कि करने पड़े हमें
अपने ही ख़्वाब अपने ही क़दमों से पाएमाल

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




कोई वक़्त बतला कि तुझ से मिलूँ
मिरी दौड़ती भागती ज़िंदगी

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




क्यूँ हर घड़ी ज़बाँ पे हो जुर्म-ओ-सज़ा का ज़िक्र
क्यूँ हर अमल की फ़िक्र में ख़ौफ़-ए-ख़ुदा की शर्त

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




लाख सादा सही तेरी ये जबीं की तहरीर
इस से अक्सर मिरे अफ़्कार को मिलती है ज़बाँ

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




मैं अपने घर को बुलंदी पे चढ़ के क्या देखूँ
उरूज-ए-फ़न मिरी दहलीज़ पर उतार मुझे

ख़लील-उर-रहमान आज़मी