EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

आज डूबा हुआ ख़ुशबू में है पैराहन-ए-जाँ
ऐ सबा किस ने ये पूछा है तिरा नाम-ओ-निशाँ

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




आरिज़ पे तेरे मेरी मोहब्बत की सुर्ख़ियाँ
मेरी जबीं पे तेरी वफ़ा का ग़ुरूर है

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




अब उन बीते दिनों को सोच कर तो ऐसा लगता है
कि ख़ुद अपनी मोहब्बत जैसे इक झूटी कहानी हो

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




और तो कोई बताता नहीं उस शहर का हाल
इश्तिहारात ही दीवार के पढ़ कर देखें

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




अज़ल से था वो हमारे वजूद का हिस्सा
वो एक शख़्स कि जो हम पे मेहरबान हुआ

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




बने-बनाए से रस्तों का सिलसिला निकला
नया सफ़र भी बहुत ही गुरेज़-पा निकला

ख़लील-उर-रहमान आज़मी




भला हुआ कि कोई और मिल गया तुम सा
वगर्ना हम भी किसी दिन तुम्हें भुला देते

ख़लील-उर-रहमान आज़मी