EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

वो अर्ज़-ए-ग़म पे मिरी उन का एहतिमाम-ए-सुकूत
तमाम शोरिश-ए-तफ़्सील-ए-वाक़िआत गई

क़ौसर जायसी




ये आरज़ू के सितारे ये इंतिज़ार के फूल
चमक रही हैं ख़ताएँ महक रहे हैं गुनाह

क़ौसर जायसी




बोझ दिल पर है नदामत का तो ऐसा कर लो
मेरे सीने से किसी और बहाने लग जाओ

कौसर मज़हरी




चाँद है पानी में या भूले हुए चेहरे का अक्स
साहिल-ए-दरिया पे देखो मैं भी हैरानी में हूँ

कौसर मज़हरी




एक मुद्दत से ख़मोशी का है पहरा हर-सू
जाने किस ओर गए शोर मचाने वाले

कौसर मज़हरी




गिरा था बोझ कोई सर से मेरे
उसी को फिर उठाना चाहता हूँ

कौसर मज़हरी




जाने किस ख़्वाब-ए-परेशाँ का है चक्कर सारा
बिखरा बिखरा हुआ रहता है मिरा घर सारा

कौसर मज़हरी