EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

अक्सर इसी ख़याल ने मायूस कर दिया
शायद तमाम उम्र यूँ ही काटनी पड़े

कामिल अख़्तर




लम्हों के तार खींचता रहता था रात दिन
इक शख़्स ले गया मिरी सदियाँ समेट के

कामिल अख़्तर




मंज़रों की भीड़ ऐसी तो कभी देखी न थी
गाँव अच्छा था मगर उस में कोई लड़की न थी

कामिल अख़्तर




रुतों के रंग बदलते हुए भी बंजर है
वो एक ख़ास इलाक़ा जो दिल के अंदर है

कामिल अख़्तर




उम्र भर याद रहा अपनी वफ़ाओं की तरह
एक वो अहद जिसे आप ने पूरा न किया

कामिल अख़्तर




आकाश की हसीन फ़ज़ाओं में खो गया
मैं इस क़दर उड़ा कि ख़लाओं में खो गया

कामिल बहज़ादी




आप दामन को सितारों से सजाए रखिए
मेरी क़िस्मत में तो पत्थर के सिवा कुछ भी नहीं

कामिल बहज़ादी