EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

वो तेरे बिछड़ने का समाँ याद जब आया
बीते हुए लम्हों को सिसकते हुए देखा

इशरत क़ादरी




यूँ ज़िंदगी गुज़र रही है मेरी
जो उन की है वही ख़ुशी है मेरी

इशरत क़ादरी




ज़ाहिरी शक्ल मेरी ज़िंदा है
और अंदर से मर गया हूँ मैं

इशरत क़ादरी




कितने बन-बास लिए फिर भी तिरे साथ रहे
हम ने सोचा ही नहीं तुझ से जुदा हो जाना

इशरत रूमानी




रफ़्ता रफ़्ता ज़ेहन के सब क़ुमक़ुमे बुझ जाएँगे
और इक अंधे नगर का रास्ता रह जाएगा

इशरत रूमानी




चार जानिब चीख़ती सम्तों का शोर
हाँपते साए थकन और इन्हितात

इशरत ज़फ़र




चश्मा-ए-आब-ए-रवाँ है जो सराब-ए-जाँ में
उस की हर लहर में रक़्साँ है तरन्नुम तेरा

इशरत ज़फ़र