ग़ज़ल के रंग में मल्बूस हो कर
रुबाब-ए-दर्द से आहंग निकला
इक़बाल कैफ़ी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
गुहर समझा था लेकिन संग निकला
किसी का ज़र्फ़ कितना तंग निकला
इक़बाल कैफ़ी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ख़िज़ाँ का दौर भी आता है एक दिन 'कैफ़ी'
सदा-बहार कहाँ तक दरख़्त रहते हैं
इक़बाल कैफ़ी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मैं ऐसे हुस्न-ए-ज़न को ख़ुदा मानता नहीं
आहों के एहतिजाज से जो मावरा रहे
इक़बाल कैफ़ी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मोहब्बतों को भी उस ने ख़ता क़रार दिया
मगर ये जुर्म हमें बार बार करना है
इक़बाल कैफ़ी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
फूलों का तबस्सुम भी वो पहला सा नहीं है
गुलशन में भी चलती है हवा और तरह की
इक़बाल कैफ़ी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
यही नहीं कि निगाहों को अश्क-बार किया
तिरे फ़िराक़ में दामन भी तार तार किया
इक़बाल कैफ़ी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

