EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

कोई समझाओ उन्हें बहर-ए-ख़ुदा ऐ मोमिनो
उस सनम के इश्क़ में जो मुझ को समझाते हैं लोग

ग़मगीन देहलवी




मेरी ये आरज़ू है वक़्त-ए-मर्ग
उस की आवाज़ कान में आवे

ग़मगीन देहलवी




मुझे जो दोस्ती है उस को दुश्मनी मुझ से
न इख़्तियार है उस का न मेरा चारा है

ग़मगीन देहलवी




शम्अ-रू आशिक़ को अपने यूँ जलाना चाहिए
कुछ हँसाना चाहिए और कुछ रुलाना चाहिए

ग़मगीन देहलवी




वो लुत्फ़ उठाएगा सफ़र का
आप-अपने में जो सफ़र करेगा

ग़मगीन देहलवी




अजीब बात हमारा ही ख़ूँ हुआ पानी
हमीं ने आग में अपने बदन भिगोए थे

ग़ज़नफ़र




बच के दुनिया से घर चले आए
घर से बचने मगर किधर जाएँ

ग़ज़नफ़र