EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

सुन रहे हैं कान जो कहते हैं सब
लोग लेकिन सोचते कुछ और हैं

फ़ातिमा हसन




सुनती रही मैं सब के दुख ख़ामोशी से
किस का दुख था मेरे जैसा भूल गई

फ़ातिमा हसन




ठेस कुछ ऐसी लगी है कि बिखरना है उसे
दिल में धड़कन की जगह दर्द है और जान नहीं

फ़ातिमा हसन




उलझ के रह गए चेहरे मिरी निगाहों में
कुछ इतनी तेज़ी से बदले थे उन की बात के रंग

फ़ातिमा हसन




उस के प्याले में ज़हर है कि शराब
कैसे मालूम हो बग़ैर पिए

फ़ातिमा हसन




बे-कैफ़ कट रही थी मुसलसल ये ज़िंदगी
फिर ख़्वाब में वो ख़्वाब सा पैकर मिला मुझे

फ़व्वाद अहमद




दिल ओ नज़र की बक़ा है फ़क़त मोहब्बत में
दिल ओ नज़र से कोई और काम मत लेना

फ़व्वाद अहमद