EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

ये क्यूँ कहते हो राह-ए-इश्क़ पर चलना है हम को
कहो कि ज़िंदगी से अब फ़राग़त चाहिए है

फ़रहत नदीम हुमायूँ




अज़ीज़ मुझ को हैं तूफ़ान साहिलों से सिवा
इसी लिए है ख़फ़ा मेरा नाख़ुदा मुझ से

फ़रहत शहज़ाद




बात अपनी अना की है वर्ना
यूँ तो दो हाथ पर किनारा है

फ़रहत शहज़ाद




देख के जिस को दिल दुखता था
वो तस्वीर जला दी हम ने

फ़रहत शहज़ाद




हम से तंहाई के मारे नहीं देखे जाते
बिन तिरे चाँद सितारे नहीं देखे जाते

फ़रहत शहज़ाद




हर्फ़ जैसे हो गए सारे मुनाफ़िक़ एक दम
कौन से लफ़्ज़ों में समझाऊँ तुम्हें दिल का पयाम

फ़रहत शहज़ाद




मैं शायद तेरे दुख में मर गया हूँ
कि अब सीने में कुछ दुखता नहीं है

फ़रहत शहज़ाद