दिल में कोई ख़ुशी नहीं लेकिन
आदतन मुस्कुरा रहा हूँ मैं
रिफ़अत सुलतान
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ग़म-ए-हयात से इतनी भी है कहाँ फ़ुर्सत
कि तेरी याद में जी भर के रो लिया जाए
रिफ़अत सुलतान
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
जलता रहा हूँ ज़ीस्त के दोज़ख़ में उम्र भर
ये और बात है मिरी कोई ख़ता नहीं
रिफ़अत सुलतान
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
जी रहा हूँ कुछ इस तरह जैसे
आग लग जाए और हो न धुआँ
रिफ़अत सुलतान
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
मुझे भी यूँ तो बड़ी आरज़ू है जीने की
मगर सवाल ये है किस तरह जिया जाए
रिफ़अत सुलतान
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
तू मिरी बात का जवाब न दे
मैं समझता हूँ ख़ामुशी की ज़बाँ
रिफ़अत सुलतान
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
उम्र भर तुझ को देखने पर भी
ज़ौक़-ए-नज़्ज़ारा कम नहीं होता
रिफ़अत सुलतान
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

