EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

एक रिश्ता भी मोहब्बत का अगर टूट गया
देखते देखते शीराज़ा बिखर जाता है

नुशूर वाहिदी




गुनाहगार तो रहमत को मुँह दिखा न सका
जो बे-गुनाह था वो भी नज़र मिला न सका

नुशूर वाहिदी




है शाम अभी क्या है बहकी हुई बातें हैं
कुछ रात ढले साक़ी मय-ख़ाना सँभलता है

नुशूर वाहिदी




हम ने भी निगाहों से उन्हें छू ही लिया है
आईने का रुख़ जब वो इधर करते रहे हैं

नुशूर वाहिदी




हम रिवायात को पिघला के 'नुशूर'
इक नए फ़न के क़रीब आ पहुँचे

नुशूर वाहिदी




हक़ीक़त जिस जगह होती है ताबानी बताती है
कोई पर्दे में होता है तो चिलमन जगमगाती है

नुशूर वाहिदी




हस्ती का नज़ारा क्या कहिए मरता है कोई जीता है कोई
जैसे कि दिवाली हो कि दिया जलता जाए बुझता जाए

नुशूर वाहिदी