EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

नूह बैठे हैं चारपाई पर
चारपाई पे नूह बैठे हैं

नूह नारवी




पामाल हो के भी न उठा कू-ए-यार से
मैं उस गली में साया-ए-दीवार हो गया

नूह नारवी




पूरी न अगर हो तो कोई चीज़ नहीं है
निकले जो मिरे दिल से तो हसरत है बड़ी चीज़

नूह नारवी




साक़ी जो दिल से चाहे तो आए वो ज़माना
हर शख़्स हो शराबी हर घर शराब-ख़ाना

नूह नारवी




सत्या-नास हो गया दिल का
इश्क़ ने ख़ूब की उखाड़-पछाड़

नूह नारवी




शर्मा के बिगड़ के मुस्कुरा कर
वो छुप रहे इक झलक दिखा कर

नूह नारवी




सुनते रहे हैं आप के औसाफ़ सब से हम
मिलने का आप से कभी मौक़ा नहीं मिला

नूह नारवी