EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

जो वक़्त जाएगा वो पलट कर न आएगा
दिन रात चाहिए सहर-ओ-शाम का लिहाज़

नूह नारवी




का'बा हो दैर हो दोनों में है जल्वा उस का
ग़ौर से देखे अगर देखने वाला उस का

नूह नारवी




काबा हो कि बुत-ख़ाना हो ऐ हज़रत-ए-वाइज़
जाएँगे जिधर आप न जाएँगे उधर हम

नूह नारवी




कह रही है ये तिरी तस्वीर भी
मैं किसी से बोलने वाली नहीं

नूह नारवी




कहीं न उन की नज़र से नज़र किसी की लड़े
वो इस लिहाज़ से आँखें झुकाए बैठे हैं

नूह नारवी




कम्बख़्त कभी जी से गुज़रने नहीं देती
जीने की तमन्ना मुझे मरने नहीं देती

नूह नारवी




ख़ाक हो कर ही हम पहुँच जाते
उस तरफ़ की मगर हवा भी नहीं

नूह नारवी