EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

सभी किरदार थक कर सो गए हैं
मगर अब तक कहानी चल रही है

ख़ावर जीलानी




सच्चाई वो जंग है जिस में बाज़ औक़ात सिपाही को
आप मुक़ाबिल अपने ही डट जाना पड़ता है

ख़ावर जीलानी




सुब्ह होती है तो कुंज-ए-ख़ुश-गुमानी में कहीं
फेंक दी जाती है शब भर की सियाही बाँध कर

ख़ावर जीलानी




वक़्त गुज़र जाता है लेकिन दिल की रंजिश
दिल में बैठी की बैठी ही रह जाती है

ख़ावर जीलानी




वो कि बन पा नहीं रहा मुझ से
जो कि शायद बना रहा हूँ मैं

ख़ावर जीलानी




वो कुछ से कुछ बना डालेगा तस्लीमात के मअनी
सलीक़ा आ गया उस को अगर इंकार करने का

ख़ावर जीलानी




यूँही बेकार मैं पड़ा ख़ुद को
कार-आमद बना रहा हूँ मैं

ख़ावर जीलानी