EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

हैं घर की मुहाफ़िज़ मिरी दहकी हुई आँखें
मैं ताक़ में रख आया हूँ जलती हुई आँखें

इम्तियाज़ साग़र




होगा बहुत शदीद तमाज़त का इंतिक़ाम
साए से मिल के रोएगी दीवार देखना

इम्तियाज़ साग़र




उसी दरख़्त को मौसम ने बे-लिबास किया
मैं जिस के साए में थक कर उदास बैठा था

इम्तियाज़ साग़र




अब यूँ ही देखता हूँ रस्ता
मंज़िल पेश-ए-नज़र नहीं है

इम्तियाज़-उल-हक़ इम्तियाज़




गुज़री सवाल-ए-वस्ल के चक्कर में सारी उम्र
फ़ुर्सत न मिल सकी उसे गुफ़्त-ओ-शुनीद की

इनाम दुर्रानी




अपनी ही रवानी में बहता नज़र आता है
ये शहर बुलंदी से दरिया नज़र आता है

इनाम नदीम




बुझ जाएगा इक रोज़ तिरी याद का शोला
लेकिन मिरे सीने में धुआँ यूँ ही रहेगा

इनाम नदीम