दरिया को किनारे से क्या देखते रहते हो
अंदर से कभी देखो कैसा नज़र आता है
इनाम नदीम
टैग:
| दरिया |
| 2 लाइन शायरी |
एक लम्हा लौट कर आया नहीं
ये बरस भी राएगाँ रुख़्सत हुआ
इनाम नदीम
टैग:
| नया साल |
| 2 लाइन शायरी |
हम ठहरे रहेंगे किसी ताबीर को थामे
आँखों में कोई ख़्वाब रवाँ यूँ ही रहेगा
इनाम नदीम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
जिए गरचे इसी दुनिया में हम भी
मगर दुनिया हमारी और ही थी
इनाम नदीम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
जो तेरी आरज़ू मुझ को न होती
तो कोई दूसरा आज़ार होता
इनाम नदीम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
कभी लौट आया मैं दश्त से तो ये शहर भी
उसी गर्द में था अटा हुआ मिरे सामने
इनाम नदीम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ख़ामोश खड़ा हूँ मैं दर-ए-ख़्वाब से बाहर
क्या जानिए कब तक इसी हालत में रहूँगा
इनाम नदीम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

