ख़ार-ए-हसरत बयान से निकला
दिल का काँटा ज़बान से निकला
दाग़ देहलवी
ख़ातिर से या लिहाज़ से मैं मान तो गया
झूटी क़सम से आप का ईमान तो गया
for reasons of formality, I've chosen to believe
you have surely lost your faith when you so deceive
दाग़ देहलवी
ख़बर सुन कर मिरे मरने की वो बोले रक़ीबों से
ख़ुदा बख़्शे बहुत सी ख़ूबियाँ थीं मरने वाले में
upon my death she stated to my rivals, if you please
may God spare the parted soul had many qualities
दाग़ देहलवी
ख़ुदा की क़सम उस ने खाई जो आज
क़सम है ख़ुदा की मज़ा आ गया
when she swore on God today
I swear to God
दाग़ देहलवी
ख़ूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं
साफ़ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं
what coyness this is, to abide,a screen beside her face
which neither does she clearly hide nor openly display
दाग़ देहलवी
की तर्क-ए-मय तो माइल-ए-पिंदार हो गया
मैं तौबा कर के और गुनहगार हो गया
दाग़ देहलवी
कोई छींटा पड़े तो 'दाग़' कलकत्ते चले जाएँ
अज़ीमाबाद में हम मुंतज़िर सावन के बैठे हैं
दाग़ देहलवी
कोई नाम-ओ-निशाँ पूछे तो ऐ क़ासिद बता देना
तख़ल्लुस 'दाग़' है वो आशिक़ों के दिल में रहते हैं
दाग़ देहलवी
क्या इज़्तिराब-ए-शौक़ ने मुझ को ख़जिल किया
वो पूछते हैं कहिए इरादे कहाँ के हैं
दाग़ देहलवी

