वो ज़माना भी तुम्हें याद है तुम कहते थे
दोस्त दुनिया में नहिं 'दाग़' से बेहतर अपना
दाग़ देहलवी
ये तो कहिए इस ख़ता की क्या सज़ा
मैं जो कह दूँ आप पर मरता हूँ मैं
tell me pray for this crime what punishment is due
if I were to thus declare- I'm dying in love for you
दाग़ देहलवी
ये सैर है कि दुपट्टा उड़ा रही है हवा
छुपाते हैं जो वो सीना कमर नहीं छुपती
दाग़ देहलवी
ये मज़ा था दिल-लगी का कि बराबर आग लगती
न तुझे क़रार होता न मुझे क़रार होता
दाग़ देहलवी
ये गुस्ताख़ी ये छेड़ अच्छी नहीं है ऐ दिल-ए-नादाँ
अभी फिर रूठ जाएँगे अभी तो मन के बैठे हैं
दाग़ देहलवी
वो जब चले तो क़यामत बपा थी चारों तरफ़
ठहर गए तो ज़माने को इंक़लाब न था
दाग़ देहलवी
वो जाते हैं आती है क़यामत की सहर आज
रोता है दुआओं से गले मिल के असर आज
दाग़ देहलवी
ये तो नहीं कि तुम सा जहाँ में हसीं नहीं
इस दिल को क्या करूँ ये बहलता कहीं नहीं
दाग़ देहलवी
वो कहते हैं क्या ज़ोर उठाओगे तुम ऐ 'दाग़'
तुम से तो मिरा नाज़ उठाया नहीं जाता
दाग़ देहलवी

