नहीं खुलता कि आख़िर ये तिलिस्माती तमाशा सा
ज़मीं के इस तरफ़ और आसमाँ के उस तरफ़ क्या है
एजाज़ गुल
नतीजा एक सा निकला दिमाग़ और दिल का
कि दोनों हार गए इम्तिहाँ में दुनिया के
एजाज़ गुल
पाया न कुछ ख़ला के सिवा अक्स-ए-हैरती
गुज़रा था आर-पार हज़ार आइने के साथ
एजाज़ गुल
क़िस्मत की ख़राबी है कि जाता हूँ ग़लत सम्त
पड़ता है बयाबान बयाबान से आगे
एजाज़ गुल
सुस्त-रौ मुसाफ़िर की क़िस्मतों पे क्या रोना
तेज़ चलने वाला भी दश्त-ए-बे-अमाँ में है
एजाज़ गुल
उठा रखी है किसी ने कमान सूरज की
गिरा रहा है मिरे रात दिन निशाने से
एजाज़ गुल
हथेलियों में लकीरों का जाल था कितना
मिरे नसीब में मेरा ज़वाल था कितना
एजाज़ उबैद

