EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

दूर तक एक ख़ला है सो ख़ला के अंदर
सिर्फ़ तन्हाई की सूरत ही नज़र आएगी

साबिर ज़फ़र




गुज़ारता हूँ जो शब इश्क़-ए-बे-मआश के साथ
तो सुब्ह अश्क मिरे नाश्ते पे गिरते हैं

साबिर ज़फ़र




गुज़ारता हूँ जो शब इश्क़-ए-बे-मआश के साथ
तो सुब्ह अश्क मिरे नाश्ते पे गिरते हैं

साबिर ज़फ़र




हम इतना चाहते थे एक दूसरे को 'ज़फ़र'
मैं उस की और वो मेरी मिसाल हो के रहा

साबिर ज़फ़र




हर दर्जे पे इश्क़ कर के देखा
हर दर्जे में बेवफ़ाइयाँ हैं

साबिर ज़फ़र




हर शख़्स बिछड़ चुका है मुझ से
क्या जानिए किस को ढूँढता हूँ

साबिर ज़फ़र




इक-आध बार तो जाँ वारनी ही पड़ती है
मोहब्बतें हों तो बनता नहीं बहाना कोई

साबिर ज़फ़र