EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

जिया हूँ उम्र भर मैं भी अकेला
उसे भी क्या मिला नाराज़गी से

नवनीत शर्मा




किस ने सोचा था कि ख़ुद से मिल कर
अपनी आवाज़ से डर जाना है

नवनीत शर्मा




मिरे अंदर मिरा कुछ भी नहीं बस तू है बाक़ी
तिरे अंदर बता प्यारे मैं अब कितना बचा हूँ

नवनीत शर्मा




मिरे क़रीब कोई ख़्वाब कैसे आ पाता
कि मुझ में रहते हैं बरसों से रतजगे रौशन

नवनीत शर्मा




फ़ोन पर बात हुई उस से तो अंदाज़ा हुआ
अपनी आवाज़ में बस आज ही शामिल हुआ मैं

नवनीत शर्मा




बिखरे हुए ख़्वाबों की वो तस्वीर है शायद
अब ये भी नहीं याद कहाँ उस से मिला था

नवाब अहसन




एहसास-ए-तीरगी था उसे रौशनी के बा'द
इस ख़ौफ़ से चराग़ की लौ काँपती रही

नवाब अहसन