आईने से मुझ दल के तहय्युर को मिला देख
ये दोनों बराबर हैं कोई बेश न कम है
नैन सुख
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
आगे को बढ़ सके है न पीछे को हट सके
याँ तक तिरे ख़याल में अब डट गया है दिल
नैन सुख
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
और सब 'मानी' ने तेरी तो बनाई तस्वीर
पर दुरुस्त हो न सकी चेहरे की पर्वाज़ हनूज़
नैन सुख
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
चटपटी दिल की बुझी यार के देखे से यूँ
भूके को जैसे कहीं से गोया खाना आया
नैन सुख
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
देखा है कहीं गुल ने तुझे जिस की ख़ुशी से
फूला है वो इतना कि क़बा में न समावे
नैन सुख
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ईधर से सेते जाओ और ऊधर से फटता जाए
ऐसे तरह के कपड़े को फिर सीजे भी नहीं
नैन सुख
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
इस माजरा को जा के कहूँ किस के रू-ब-रू
मेरी तो दौड़ हैगी तिरे आस्ताँ तिलक
नैन सुख
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

