EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

मेरी दुश्वारी है दुश्वारी मिरी
मेरी मुश्किल आप की मुश्किल नहीं

मुबारक अज़ीमाबादी




मिलो मिलो न मिलो इख़्तियार है तुम को
इस आरज़ू के सिवा और आरज़ू क्या है

मुबारक अज़ीमाबादी




मिरी ख़ाक भी उड़ेगी बा-अदब तिरी गली में
तिरे आस्ताँ से ऊँचा न मिरा ग़ुबार होगा

मुबारक अज़ीमाबादी




मोहब्बत में वफ़ा की हद जफ़ा की इंतिहा कैसी
'मुबारक' फिर न कहना ये सितम कोई सहे कब तक

मुबारक अज़ीमाबादी




मुझ को मालूम है अंजाम-ए-मोहब्बत क्या है
एक दिन मौत की उम्मीद पे जीना होगा

मुबारक अज़ीमाबादी




न मानोगे न मानोगे हमारी
उधर हो जाएगी दुनिया इधर की

मुबारक अज़ीमाबादी




निकलना आरज़ू का दिल से मालूम
हुजूम-ए-यास में रस्ता मिले क्या

मुबारक अज़ीमाबादी