EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

हवा चराग़ बुझाने लगी तो हम ने भी
दिए की लौ की जगह तेरा इंतिज़ार रखा

मोहसिन असरार




जगह बदलने से हैअत कहाँ बदलती है
जो आइना है सदा आइना रहेगा वो

मोहसिन असरार




जैसे सज्दे में क़त्ल हो कोई
ऐसा होता है चाहतों का मज़ा

मोहसिन असरार




जवाब देता है मेरे हर इक सवाल का वो
मगर सवाल भी उस की तरफ़ से होता है

मोहसिन असरार




जिस दिन के गुज़रते ही यहाँ रात हुई है
ऐ काश वो दिन मैं ने गुज़ारा नहीं होता

मोहसिन असरार




जिस लफ़्ज़ को मैं तोड़ के ख़ुद टूट गया हूँ
कहता भी तो वो उस को गवारा नहीं होता

मोहसिन असरार




ख़ुद को मैं भला ज़ेर-ए-ज़मीं कैसे दबाता
जितने भी खंडर निकले वो आबाद से निकले

मोहसिन असरार