अब के मौसम में ये मेयार-ए-जुनूँ ठहरा है
सर सलामत रहें दस्तार न रहने पाए
मोहसिन भोपाली
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ऐ मसीहाओ अगर चारागरी है दुश्वार
हो सके तुम से नया ज़ख़्म लगाते जाओ
मोहसिन भोपाली
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
बात कहने की हमेशा भूले
लाख अंगुश्त पे धागा बाँधा
मोहसिन भोपाली
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
बदन को रौंदने वालो ज़मीर ज़िंदा है
जो हक़ की पूछ रहे हो तो हक़ अदा न हुआ
मोहसिन भोपाली
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
एक मुद्दत की रिफ़ाक़त का हो कुछ तो इनआ'म
जाते जाते कोई इल्ज़ाम लगाते जाओ
मोहसिन भोपाली
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
हमारी जान पे दोहरा अज़ाब है 'मोहसिन'
कि देखना ही नहीं हम को सोचना भी है
मोहसिन भोपाली
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
इबलाग़ के लिए न तुम अख़बार देखना
हो जुस्तुजू तो कूचा-ओ-बाज़ार देखना
मोहसिन भोपाली
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

