EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

कुछ तो इस दिल को सज़ा दी जाए
उस की तस्वीर हटा दी जाए

मोहम्मद अल्वी




क्यूँ सर खपा रहे हो मज़ामीं की खोज में
कर लो जदीद शायरी लफ़्ज़ों को जोड़ कर

मोहम्मद अल्वी




लड़की अच्छी है 'अल्वी'
नाम उस का मर जाना है

मोहम्मद अल्वी




लम्बी सड़क पे दूर तलक कोई भी न था
पलकें झपक रहा था दरीचा खुला हुआ

मोहम्मद अल्वी




लोग कहते हैं कि मुझ सा था कोई
वो जो बच्चों की तरह रोया था

मोहम्मद अल्वी




माना कि तू ज़हीन भी है ख़ूब-रू भी है
तुझ सा न मैं हुआ तो भला क्या बुरा हुआ

मोहम्मद अल्वी




मैं ख़ुद को मरते हुए देख कर बहुत ख़ुश हूँ
ये डर भी है कि मिरी आँख खुल न जाए कहीं

मोहम्मद अल्वी