EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

देखो दुनिया है दिल है
अपनी अपनी मंज़िल है

महबूब ख़िज़ां




देखते हैं बे-नियाज़ाना गुज़र सकते नहीं
कितने जीते इस लिए होंगे कि मर सकते नहीं

महबूब ख़िज़ां




एक मोहब्बत काफ़ी है
बाक़ी उम्र इज़ाफ़ी है

महबूब ख़िज़ां




घबरा न सितम से न करम से न अदा से
हर मोड़ यहाँ राह दिखाने के लिए है

महबूब ख़िज़ां




हाए फिर फ़स्ल-ए-बहार आई 'ख़िज़ाँ'
कभी मरना कभी जीना है मुहाल

महबूब ख़िज़ां




हम आप क़यामत से गुज़र क्यूँ नहीं जाते
जीने की शिकायत है तो मर क्यूँ नहीं जाते

महबूब ख़िज़ां




हवा चली तो फिर आँखों में आ गए सब रंग
मगर वो सात बरस लौट कर नहीं आए

महबूब ख़िज़ां