EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

ज़ीस्त का इक गुनाह कर सके न हम
साँस के वास्ते भी मर सके न हम

ख़ुमार कुरैशी




तुम मेरी मसाफ़त के लिए आख़िरी हद हो
अब तुम से परे राहगुज़र कोई नहीं है

ख़ुर्रम ख़लीक़




आमद का तिरी जब कोई इम्कान नहीं है
कब तक दिल-ए-बे-ताब यूँही थाम रखें हम

ख़ुर्रम ख़िराम सिद्दीक़ी




आते आते आएगी दुनिया-दारी
जाते जाते फ़ाक़ा-मस्ती जाएगी

खुर्शीद अकबर




ऐ शहर-ए-सितम-ज़ाद तिरी उम्र बड़ी हो
कुछ और बता नक़्ल-ए-मकानी के अलावा

खुर्शीद अकबर




बड़ी भोली है ख़र्चीली ज़रूरत
शहंशाही कमाई माँगती है

खुर्शीद अकबर




बदन में साँस लेता है समुंदर
मिरी कश्ती हवा पर चल रही है

खुर्शीद अकबर