EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

मुझे तो इश्क़ है फूलों में सिर्फ़ ख़ुशबू से
बुला रही है किसी लाला की महक मुझ को

ख़लील मामून




रफ़्तार-ए-रोज़-ओ-शब से कहाँ तक निभाऊँगा
थक-हार कर मैं घर की तरफ़ लौट जाऊँगा

ख़लील मामून




सब लोग हमें एक नज़र आते हैं
अंदाज़ा नहीं होता है अब चेहरों का

ख़लील मामून




सर्फ़ चेहरा ही नज़र आता है आईने में
अक्स-ए-आईना नहीं दिखता है आईने में

ख़लील मामून




शायद अपना पता भी मिल जाए
झाँकता हूँ तिरी निगाहों में

ख़लील मामून




तेरी क्या ये हालत हो गई है 'मामून'
ख़ुद ही कह रहा है ख़ुद ही सुन रहा है

ख़लील मामून




तुम हो खोए हुए ज़माने में
मैं ख़ुद अपनी ही ज़ात में गुम हूँ

ख़लील मामून