सिवा तेरे हर इक शय को हटा देना है मंज़र से
और इस के ब'अद ख़ुद को बे-सर-ओ-सामान करना है
हसन अब्बास रज़ा
तअल्लुक़ तोड़ने में पहल मुश्किल मरहला था
चलो हम ने तुम्हारा बोझ हल्का कर दिया है
हसन अब्बास रज़ा
तुझ से बिछड़ के सम्त-ए-सफ़र भूलने लगे
फिर यूँ हुआ हम अपना ही घर भूलने लगे
हसन अब्बास रज़ा
उस का फ़िराक़ इतना बड़ा सानेहा न था
लेकिन ये दुख पहाड़ बराबर लगा हमें
हसन अब्बास रज़ा
ये कार-ए-इश्क़ तो बच्चों का खेल ठहरा है
सो कार-ए-इश्क़ में कोई कमाल क्या करना
हसन अब्बास रज़ा
आज तेरी याद से टकरा के टुकड़े हो गया
वो जो सदियों से लुढ़कता एक पत्थर मुझ में था
हसन अब्बासी
हसीन यादों के चाँद को अलविदा'अ कह कर
मैं अपने घर के अँधेरे कमरों में लौट आया
हसन अब्बासी

