EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

वो ब'अद-ए-मुद्दत मिला तो रोने की आरज़ू में
निकल के आँखों से गिर पड़े चंद ख़्वाब आगे

हसन अब्बासी




ऐ ख़ुदा इंसान की तक़्सीम-दर-तक़्सीम देख
पारसाओं देवताओं क़ातिलों के दरमियाँ

हसन आबिदी




अश्कों में पिरो के उस की यादें
पानी पे किताब लिख रहा हूँ

हसन आबिदी




दिल की दहलीज़ पे जब शाम का साया उतरा
उफ़ुक़-ए-दर्द से सीने में उजाला उतरा

हसन आबिदी




दुनिया कहाँ थी पास-ए-विरासत के ज़िम्न में
इक दीन था सो उस पे लुटाए हुए तो हैं

हसन आबिदी




कुछ न कुछ तो होता है इक तिरे न होने से
वर्ना ऐसी बातों पर कौन हाथ मलता है

हसन आबिदी




सब उम्मीदें मिरे आशोब-ए-तमन्ना तक थीं
बस्तियाँ हो गईं ग़र्क़ाब तो दरिया उतरा

हसन आबिदी