EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

अपनी तस्वीर के इक रुख़ को निहाँ रखता है
ये चराग़ अपना धुआँ जाने कहाँ रखता है

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही




चाहता है वो कि दरिया सूख जाए
रेत का व्यापार करना चाहता है

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही




चले थे जिस की तरफ़ वो निशान ख़त्म हुआ
सफ़र अधूरा रहा आसमान ख़त्म हुआ

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही




देखने सुनने का मज़ा जब है
कुछ हक़ीक़त हो कुछ फ़साना हो

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही




दिल ने तमन्ना की थी जिस की बरसों तक
ऐसे ज़ख़्म को अच्छा कर के बैठ गए

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही




दूसरा कोई तमाशा न था ज़ालिम के पास
वही तलवार थी उस की वही सर था मेरा

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही




एक दिन दरिया मकानों में घुसा
और दीवारें उठा कर ले गया

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही