EN اردو
ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ शायरी | शाही शायरी

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ शेर

22 शेर

मेरे अफ़्कार की रानाइयाँ तेरे दम से
मेरी आवाज़ में शामिल तिरी आवाज़ भी है

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ




मंज़िलें राह में थीं नक़्श-ए-क़दम की सूरत
हम ने मुड़ कर भी न देखा किसी मंज़िल की तरफ़

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ




आँसुओं से कोई आवाज़ को निस्बत न सही
भीगती जाए तो कुछ और निखरती जाए

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ




लब-ए-निगार को ज़हमत न दो ख़ुदा के लिए
हम अहल-ए-शौक़ ज़बान-ए-नज़र समझते हैं

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ




किसी के हाथ में जाम-ए-शराब आया है
कि माहताब तह-ए-आफ़्ताब आया है

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ




जुनूँ में और ख़िरद में दर-हक़ीक़त फ़र्क़ इतना है
वो ज़ेर-ए-दर है साक़ी और ये ज़ेर-ए-दाम है साक़ी

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ




जनाब-ए-शैख़ समझते हैं ख़ूब रिंदों को
जनाब-ए-शैख़ को हम भी मगर समझते हैं

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ




हमारी तरह ख़राब-ए-सफ़र न हो कोई
इलाही यूँ तो किसी का न राहबर गुम हो

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ




ग़ुबार-ए-राह चला साथ ये भी क्या कम है
सफ़र में और कोई हम-सफ़र मिले न मिले

ग़ुलाम रब्बानी ताबाँ