बातों में है उस की ज़हर थोड़ा
थोड़ा सा मज़ा शराब जैसा
सलीम शहज़ाद
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
हवा की ज़द में पत्ते की तरह था
वो इक ज़ख़्मी परिंदे की तरह था
सलीम शहज़ाद
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
कब तक इन आवारा मौजों का तमाशा देखना
गिन चुके हो साअतों के तार तो वापस चलो
सलीम शहज़ाद
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
उसे पता है कि रुकती नहीं है छाँव कभी
तो फिर वो अब्र को क्यूँ साएबाँ समझता है
सलीम शहज़ाद
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
वहम ओ ख़िरद के मारे हैं शायद सब लोग
देख रहा हूँ शीशे के घर चारों ओर
सलीम शहज़ाद
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
ज़र्द पत्ते में कोई नुक़्ता-ए-सब्ज़
अपने होने का पता काफ़ी है
सलीम शहज़ाद
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
बड़ी ही अँधेरी डगर है मियाँ
जहाँ हम फ़क़ीरों का घर है मियाँ
सलीम शीराज़ी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

