EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

आओ इक सज्दा करें आलम-ए-मदहोशी में
लोग कहते हैं कि 'साग़र' को ख़ुदा याद नहीं

साग़र सिद्दीक़ी




आज फिर बुझ गए जल जल के उमीदों के चराग़
आज फिर तारों भरी रात ने दम तोड़ दिया

साग़र सिद्दीक़ी




आज फिर बुझ गए जल जल के उमीदों के चराग़
आज फिर तारों भरी रात ने दम तोड़ दिया

साग़र सिद्दीक़ी




अब अपनी हक़ीक़त भी 'साग़र' बे-रब्त कहानी लगती है
दुनिया की हक़ीक़त क्या कहिए कुछ याद रही कुछ भूल गए

साग़र सिद्दीक़ी




अब कहाँ ऐसी तबीअत वाले
चोट खा कर जो दुआ करते थे

साग़र सिद्दीक़ी




अब कहाँ ऐसी तबीअत वाले
चोट खा कर जो दुआ करते थे

साग़र सिद्दीक़ी




अब न आएँगे रूठने वाले
दीदा-ए-अश्क-बार चुप हो जा

साग़र सिद्दीक़ी