आँसू जो बहें सुर्ख़ तो हो जाती हैं आँखें
दिल ऐसा सुलगता है धुआँ तक नहीं आता
राम रियाज़
आँसू जो बहें सुर्ख़ तो हो जाती हैं आँखें
दिल ऐसा सुलगता है धुआँ तक नहीं आता
राम रियाज़
अब कहाँ वो पहली सी फ़ुर्सतें मयस्सर हैं
सारा दिन सफ़र करना सारी रात ग़म करना
राम रियाज़
हम ओस के क़तरे हैं कि बिखरे हुए मोती
धोका नज़र आए तो हमें रोल के देखो
राम रियाज़
हम ओस के क़तरे हैं कि बिखरे हुए मोती
धोका नज़र आए तो हमें रोल के देखो
राम रियाज़
जो तेरे ग़म में जले हैं वो फिर बुझे ही नहीं
जब इन की राख कुरेदो शरारे ज़िंदा हैं
राम रियाज़
तिरे इंतिज़ार में इस तरह मिरा अहद-ए-शौक़ गुज़र गया
सर-ए-शाम जैसे बिसात-ए-दिल कोई ख़स्ता-हाल समेट ले
राम रियाज़

