EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

जिस क़दर जज़्ब-ए-मोहब्बत का असर होता गया
इश्क़ ख़ुद तर्क ओ तलब से बे-ख़बर होता गया

क़मर मुरादाबादी




किसी की राह में काँटे किसी की राह में फूल
हमारी राह में तूफ़ाँ है देखिए क्या हो

क़मर मुरादाबादी




लज़्ज़त-ए-दर्द-ए-जिगर याद आई
फिर तिरी पहली नज़र याद आई

क़मर मुरादाबादी




मंज़िलों के निशाँ नहीं मिलते
तुम अगर ना-गहाँ नहीं मिलते

क़मर मुरादाबादी




मुद्दतों बाद जो इस राह से गुज़रा हूँ 'क़मर'
अहद-ए-रफ़्ता को बहुत याद किया है मैं ने

क़मर मुरादाबादी




क़दम उठे भी नहीं बज़्म-ए-नाज़ की जानिब
ख़याल अभी से परेशाँ है देखिए क्या हो

क़मर मुरादाबादी




यूँ न मिलने के सौ बहाने हैं
मिलने वाले कहाँ नहीं मिलते

क़मर मुरादाबादी