तू अगर अब्र है मैं अब्र में पानी की तरह
मैं तिरे साथ हूँ लफ़्ज़ों में मआनी की तरह
नोमान इमाम
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
आज आएँगे कल आएँगे कल आएँगे आज आएँगे
मुद्दत से यही वो कहते हैं मुद्दत से यही हम सुनते हैं
नूह नारवी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
आप आए बन पड़ी मेरे दिल-ए-नाशाद की
आप बिगड़े बन गई मेरे दिल-ए-नाशाद पर
नूह नारवी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
आप जो कहते हैं सब हज़रत-ए-नासेह है बजा
क्या करूँ ज़ेहन से ये लफ़्ज़ उतर जाते हैं
नूह नारवी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
आते आते राह पर वो आएँगे
जाते जाते बद-गुमानी जाएगी
नूह नारवी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
अभी उस क़यामत को मैं क्या कहूँ
जो गुज़रेगी जी से गुज़रने के बा'द
नूह नारवी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |
अच्छे बुरे को वो अभी पहचानते नहीं
कमसिन हैं भोले-भाले हैं कुछ जानते नहीं
नूह नारवी
टैग:
| 2 लाइन शायरी |

