EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

तू रहा दिल में दिल रहा तुझ में
तिस पे तेरा मिलाप हो न सका

मीर हसन




उस शोख़ के जाने से अजब हाल है मेरा
जैसे कोई भूले हुए फिरता है कुछ अपना

मीर हसन




वस्ल होता है जिन को दुनिया में
यारब ऐसे भी लोग होते हैं

मीर हसन




वस्ल की शब का मज़ा होता है अव्वल जैसे
वैसे ही होता है अहवाल बतर आख़िर-ए-शब

मीर हसन




वस्ल में भी न गई छेड़ यही कहता रह
कि तुझे ऐसा भुला दूँ कि बहुत याद करे

मीर हसन




वो ताब-ओ-तवाँ कहाँ है यारब
जो इस दिल-ए-ना-तवाँ में तब था

मीर हसन




वो तीरा-बख़्त हूँ कि 'हसन' मेरी बज़्म में
दाग़-ए-सियह चराग़ है और दूद आह-ए-शम्अ'

मीर हसन